आरा, अप्रैल 12 -- आरा, निज प्रतिनिधि। ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन (आइसा) भोजपुर का जिला सम्मेलन रेडक्रॉस सोसाइटी के सभागार में रविवार को हुआ। सम्मेलन में जिले भर से बड़ी संख्या में छात्र-युवाओं की भागीदारी रही। शिक्षा, रोजगार और सामाजिक न्याय से जुड़े ज्वलंत मुद्दों पर गंभीर चर्चा की गई। उद्घाटन आइसा के राष्ट्रीय महासचिव प्रसेनजीत कुमार ने किया। उन्होंने केंद्र की मोदी सरकार और बिहार सरकार पर शिक्षा, रोजगार और सामाजिक न्याय से छात्रों-युवाओं को व्यवस्थित रूप से बेदखल करने का आरोप लगाते हुए तीखा हमला बोला। उन्होंने यूजीसी रेगुलेशन को तुरंत लागू करने की मांग की। सम्मेलन के पर्यवेक्षक धनंजय ने अपने संबोधन में नई शिक्षा नीति 2020 और वीबीएसए बिल को छात्र-युवा विरोधी बताते हुए इन्हें तत्काल वापस लेने की मांग की। सम्मेलन के अंत में सर्वसम्मति ...