दरभंगा, अप्रैल 10 -- राजीव रंजन झा दरभंगा। सीएम लॉ कॉलेज में आइसा की बैठक राष्ट्रीय महासचिव प्रसेनजीत की अध्यक्षता में हुई। सर्वसम्मति से आगामी कार्यक्रमों की योजना बनाई गई। बैठक में संगठन के जिला सम्मेलन, राज्य सम्मेलन, सदस्यता अभियान और संगठन विस्तार पर विस्तृत चर्चा की गई। निर्णय हुआ कि 21 अप्रैल को जिला सम्मेलन के संदर्भ में पुन: एक सांगठनिक बैठक होगी। 13 अप्रैल से विभिन्न स्थलों पर सदस्यता अभियान चलाया जाएगा। बैठक में मिथिलेश कुमार यादव, जयनारायण, गोलू, साजन, प्रमोद, साजन, हमाद, नागमणि, दीनदयाल, चन्दन, सत्यम आदि उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.