धनबाद, जुलाई 25 -- धनबाद, मुख्य संवाददाता। ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन (आइसा) धनबाद के आह्वान पर छात्र-छात्राओं ने शुक्रवार को शहर के रणधीर वर्मा चौक पर प्रदर्शन किया। केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग, पेपर लीक की घटनाओं के खिलाफ तथा दिल्ली में छात्रों पर हुए लाठीचार्ज का विरोध किया। प्रदर्शन में छात्र-छात्राओं ने शिक्षा व्यवस्था में लगातार सामने आ रहे कथित पेपर लीक मामलों पर गहरी चिंता व्यक्त करते हुए सरकार से जवाबदेही तय करने की मांग की। दिल्ली में छात्र आंदोलन पर हुए लाठीचार्ज की कड़ी निंदा की गई। छात्रों की लोकतांत्रिक आवाज को बल प्रयोग से दबाने का प्रयास अस्वीकार्य है। यह भी पढ़ें- प्रश्न पत्र लीक के विरोध में सड़कों पर उतरे छात्र-छात्राएं इसकी निष्पक्ष जांच कर दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई की जानी चाहिए। मौ...