बगहा, जुलाई 25 -- बेतिया, बेतिया कार्यालय। आइसा और इन्कलाबी नौजवान सभा के आह्वान पर दिल्ली जंतर मंतर और पटना में छात्र युवाओं पर दमन के खिलाफ,धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफा देने, पेपर लीक के दोषियों को सजा देने,एन टी ए भंग करने,नई शिक्षा नीति वापस लेने व अन्य मांगों को लेकर बंद किया। हजार से अधिक बेतिया की सड़कों पर उतरे छात्र युवाओं ने धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा दो का नारा लगाया।छात्र पटना में कल हुई आइसा के राज्य अध्यक्ष धनंजय ,सचिव दीपांकर मिश्रा, सबा आफरीन, दिव्यम, कुमार परवेज,और अन्य छात्र नेताओं समेत माले विधायक संदीप सौरभ की गिरफ्तारी की मांग की। बंद का नेतृत्व कर रहे इन्कलाबी नौजवान सभा और आइसा के नेताओं ने संबोधित करते हुए कहा कि मोदी के 10 सालों के शासन काल में 152 परीक्षा के पत्र लीक हुए हैं जिसमें साढ़े सात करोड़ छात्र मानसिक व आर्...