दरभंगा, फरवरी 1 -- दरभंगा। सुप्रीम कोर्ट की ओर से यूजीसी के नए नियम पर लगाई गई रोक के खिलाफ व रोहित एक्ट लागू करने की मांग को लेकर आरवाईए व आइसा के अखिल भारतीय प्रतिवाद के तहत शविवार को शहर में संगठन के महानगर सचिव इंद्रजीत कुमार, अध्यक्ष दिलीप कुमार व मिथिलेश यादव के नेतृत्व में डीएमसीएच परिसर से कर्पूरी चौक तक प्रतिवाद मार्च निकाला गया। कर्पूरी चौक पर आयोजित सभा की अध्यक्षता महानगर उपाध्यक्ष पप्पू कुमार ने की। मार्च में आरवाईए के राज्य उपाध्यक्ष संदीप कुमार चौधरी, जिला सचिव अमित पासवान, इंद्रजीत कुमार आदि थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.