आइसा अध्यक्ष के कार्यक्रम को लेकर पुलिस अलर्ट
वाराणसी, सितम्बर 11 -- वाराणसी। छात्र संगठन आइसा अध्यक्ष नेहा बोरा ने शनिवार दोपहर बीएचयू के मधुबन में जेन-जी को लेकर आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने का ऐलान किया है। इंस्टाग्राम के अपने अकाउंट से उन्होंने इस संबंध में पोस्ट किया है। उन्होंने साल 2023 में आईआईटी बीएचयू की छात्रा से गैंगरेप की घटना समेत अन्य छात्रों के मुद्दों को लेकर अपनी बात रखी है। यह भी आरोप लगाया है कि एबीवीपी के कार्यक्रम को अनुमति मिल गई लेकिन शनिवार को मधुबन में होने वाले कार्यक्रम को अनुमति नहीं दी गई। इसे लेकर नाराजगी जाहिर की है। पोस्ट सामने आते ही लंका पुलिस को अलर्ट किया गया है। वहां किसी भी तरह के हलचल की सूचना उच्चाधिकारियों को देने के लिए कहा गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.