आइसक्रीम विक्रेता की ठेली पलटी, विरोध करने पर मारपीट
रायबरेली, जून 6 -- ऊंचाहार। कस्बे से जुड़े बददा मियां का पुरवा मजरे ऊंचाहार देहात गांव में शुक्रवार शाम मामूली विवाद को लेकर एक आइसक्रीम विक्रेता के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। गुलाब का पुरवा मजरे कंदरावां निवासी धीरेंद्र कुमार गांव-गांव घूमकर आइसक्रीम बेचने का काम करता है। पीड़ित के अनुसार, वह शुक्रवार देर शाम गांव में आइसक्रीम बेच रहा था। इसी दौरान उसने एक महिला को आइसक्रीम देकर उससे पैसे लिए। आरोप है कि इसी बात से नाराज महिला के पति ने गाली-गलौज करते हुए उसकी ठेली पलट दी। विरोध करने पर आरोपी ने धीरेंद्र की पिटाई भी कर दी। सूचना पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। कार्यवाहक कोतवाल संजय कुमार शर्मा ने बताया कि जांच के बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.