आइसक्रीम लेने गए व्यक्ति को वाहन ने मारी टक्कर, घायल
हल्द्वानी, मई 21 -- संतोष जोशी हल्द्वानी। तीन दिन पहले आइसक्रीम लेने घर से बाजार निकले एक व्यक्ति को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। गंभीर रूप से घायल व्यक्ति का निजी अस्पताल बरेली में उपचार चल रहा है। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।किशनपुर, घुड़दौड़ा निवासी गजेंद्र मेहरा ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उनका भाई विनोद मेहरा 18 मई की रात 8:30 बजे घर से आइसक्रीम लेने निकले थे। रामपुर रोड पर डॉ.सुशीला तिवारी अस्पताल के पास एक अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। कोतवाल विजय मेहता ने बताया कि मामले में मुकदमा दर्ज किया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.