बलरामपुर, मई 23 -- बलरामपुर। नगर कोतवाली क्षेत्र के अंधियारी बाग स्थित एक आइसक्रीम प्लांट में चोरी की वारदात सामने आई है। घटना में गल्ला तोड़कर करीब 40 हजार की नकदी चोरी कर ली गई। पीड़ित की तहरीर और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस ने नामजद आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सिविल लाइन निवासी नूर मोहम्मद पुत्र मोहम्मद इस्माईल ने बताया कि वे अंधियारी बाग स्थित आइसक्रीम प्लांट पर कार्य करते हैं। उन्होंने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 21 मई रात करीब दो बजे वह प्लांट पर सो रहे थे। इसी दौरान आरोपी ने प्लांट में घुसकर गल्ला तोड़ दिया और उसमें रखे लगभग Rs.40 हजार रुपये चोरी कर लिए। सुबह नींद खुलने पर नूर मोहम्मद ने गल्ला टूटा देखा, जिसके बाद प्लांट में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज चेक की गई। फुटेज में अलीजान पुरवा निवासी राहुल पु...