बलरामपुर, अप्रैल 10 -- बलरामपुर, संवाददाता। शक्तिपीठ देवीपाटन मंदिर धाम तुलसीपुर के मेले में आइसक्रीम न मिलने पर दुकानदार की दबंगों ने पिटाई कर दी। दबंगों ने आइसक्रीम की दुकान में तोड़फोड़ भी किया। पुलिस ने दुकानदार की तहरीर पर सात आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस छानबीन के साथ आरोपियों की तलाश कर रही है। बिहार प्रदेश के जिला बेगूसराय थाना भगवानपुर के ग्राम बुढ़ीवन निवासी राहुल कुमार पाठक ने शुक्रवार को बताया कि शक्तिपीठ देवीपाटन मंदिर धाम के राजकीय मेले में आइसक्रीम की दुकान लगा रहा हूं। रात करीब दो बजे मेरी दुकान पर आइसक्रीम खाने वालों की भारी भीड़ लगी हुई थी। तभी कुछ लोग दुकान पर आकर आइसक्रीम मांगने लगे। दुकान पर पहले से भीड़ थी। आइसक्रीम देने से मना करना पर पचपेड़वा थाना क्षेत्र के ग्राम चंदरसी निवासी सूरज विश्वकर्मा, विवे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.