आइसक्रीम निर्माण इकाइयों पर छापेमारी, लिए नमूने
मैनपुरी, मई 28 -- इन दिनों भीषण गर्मी पड़ रही है। गर्मी के दिनों में पेय पदार्थों के साथ ही आइसक्रीम, आइसकैंडी आदि खाद्य पदार्थों की बिक्री बढ़ जाती है। बाजार में मिलावटी और मानकविहीन आइसक्रीम और आइसकैंडी की बिक्री रोकने के लिए खाद्य विभाग ने छापेमारी अभियान शुरू कर दिया है। गुरुवार को विभिन्न क्षेत्रों में टीम ने नमूने लिए। सहायक आयुक्त द्वितीय श्वेता सैनी के निर्देशन में मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी एके पाठक के नेतृत्व में अभियान चलाया गया। टीम ने आइसक्रीम व आइस कैंडी उत्पादन इकाई मेसर्स आरके आइसक्रीम काजीहार रोड बेवर से आइसकैंडी घोल का एक नमूना संग्रहीत किया। मेसर्स ड्रीम लाइट आइसक्रीम संतोषनगर अघार से आइसकैंडी, न्यू बर्फीली आइसक्रीम उत्पादन इकाई मोहल्ला अग्रवाल नई बस्ती से एक चौकोबार आइसक्रीम तथा एक कुल्फी का नमूना लिया। यह भी पढ़ें- अ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.