बाराबंकी, मार्च 28 -- टिकैतनगर। थाना क्षेत्र में सरयू नदी के दूसरे छोर पर बसे परसावल गांव में शनिवार की दोपहर खाए गए आइसक्रीम का रुपया मांगने पर आक्रोशित अधेड़ ने आइसक्रीम विक्रेता का सिर बांका से काटकर हत्या कर दी। दिनदहाड़े हुई इस वारदात से गांव में दहशत है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी आग में सिर को भून रहा था। मौके पर पहुंची फॉरेसिंक टीम ने भी घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए। आइसक्रीम के रुपये मांगने पर शुरू हुआ विवाद: दरियाबाद थाना का बेहटा गांव सरयू नदी के दूसरे छोर पर बसा है। यहां का निवासी बबलू राजभर (26) पुत्र पुनवासी शनिवार को अपने चचेरे भाई नीरज (12) के साथ साइकिल से आइस्क्रीम लेकर अपने घर से करीब नौ किलोमीटर दूर स्थित ग्राम परसावल थाना टिकैत नगर में बेचने गया था। वह परसावल गांव के मजरा नैपुरा में घूम-घूम क...