मेरठ, जून 3 -- माधवपुरम सेक्टर-1 निवासी आरिफ मंगलवार रात फेरी के बाद लौट रहे थे। रास्ते में कुछ युवकों ने उनसे आइसक्रीम ली। आरोप है कि आइसक्रीम खाने के बाद भुगतान को लेकर दोनों पक्षों के बीच कहासुनी हो गई। घटना के बाद मामले की सूचना पीड़ित ने लूट की दी। पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों से पूछताछ की। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि मामला आइसक्रीम के पैसे के लेनदेन को लेकर हुए विवाद का था। पुलिस ने दोनों पक्षों को थाने बुलाया, जिसके बाद समझौता कर लिया। पुलिस का कहना है कि घटना को लेकर किसी प्रकार की लूट या अन्य गंभीर आरोपों की पुष्टि नहीं हुई है। यह भी पढ़ें- ध्यानार्थ: पैसे के लेन-देन के विवाद में सासाराम में व्यवसायी की हत्या

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...