आइसक्रीम के नमूने जांच के लिए भेजे
नोएडा, मई 27 -- ग्रेटर नोएडा। जिला खाद्य सुरक्षा विभाग ने आइसक्रीम और अन्य खाद्य पदार्थ की गुणवत्ता जांच के लिए बुधवार को विशेष अभियान चलाया। इस दौरान आइसक्रीम के दो नमूने जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे गए। विभाग की टीम ने ग्रेटर नोएडा स्थित डेरी फन ब्रांड की निर्माण इकाई से फ्रोजन डेजर्ट का एक नमूना और सेक्टर-104 हाजीपुर स्थित बीएसआर फूड एंड बेवरेज से ज्ञानी ब्रांड आइसक्रीम का नमूना लिया। इस प्रकार कुल दो नमूने जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे गए। इसके अतिरिक्त हलाल प्रमाणन युक्त खाद्य पदार्थों की बिक्री किए जाने की शिकायत पर गत दिनों विभाग को मिली थी। कार्रवाई के क्रम में विभिन्न स्टोरों पर चेकिंग अभियान चलाया गया। हालांकि, उनमें से किसी पर हलाल प्रमाणनयुक्त खाद्य पदार्थों की बिक्री होते नहीं पाई गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.