मुरादाबाद, जून 18 -- थाना क्षेत्र के एक गांव में बुधवार की शाम चार बजे नाबालिग के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया गया। जिससे पूरे गांव में सनसनी फैल गई। बताया गया कि पड़ोसी गांव गकखरपुर निवासी जावेद काफी दिनों से आइसक्रीम बेचने का काम कर रहा था। बुधवार की शाम चार बजे वह पीड़िता के गांव पहुंचा। वहां 11 वर्षीय बच्ची को आइसक्रीम खिलाने का लालच देकर गांव के ही एक खाली पड़े मकान में ले गया। जहां बच्ची से अश्लील हरकतें करने लगा। विरोध करने पर मारा पीटा और कपड़े फाड़ दिए। इसके बाद दुष्कर्म की घटना को अंजाम देकर मौके से फरार हो गया। बच्ची के देर शाम तक घर वापस न आने पर परिजनों को चिंता हुई तो उन्होंने इधर-उधर तलाश करना शुरू कर दिया। खाली पड़े मकान में कराहने की आवाज सुनकर पहुंचे तो बच्ची वहां बेशुध अवस्था में देखकर होश उड़ गए। इसके बाद परिजन ब...