नई दिल्ली, जुलाई 7 -- आईलैशेस और आइब्रो दोनों ही चेहरे की खूबसूरती बढ़ाने में अहम भूमिका निभाती हैं। अगर किसी की आइब्रो या आईलैशेस हल्की या कम घनी होती हैं, तो उन्हें घना बनाने के लिए लोग कई तरह के ब्यूटी प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करते हैं। हालांकि, कुछ नेचुरल तेल भी हैं जिनका इस्तेमाल लंबे समय से बालों की ग्रोथ बढ़ाने के लिए किया जाता रहा है। इन्हीं में से एक है कैस्टर ऑयल, जिसे आईलैशेस को घना करने और आइब्रो की ग्रोथ बढ़ाने के लिए सबसे अच्छा माना जाता है। कैस्टर ऑयल में कुछ चीजों को मिलाकर अगर आप लगाएंगे तो आइब्रो और आईलैशेस घनी हो सकती हैं। तो चलिए आपको इसके बारे में पूरी जानकारी देते हैं।कैसे फायदेमंद है कैस्टर ऑयल? कैस्टर ऑयल में मौजूद रिसिनोलिक एसिड, फैटी एसिड और विटामिन ई जैसे तत्व बालों को नमी देने और इन्हें टूटने से बचाते हैं। जब आइब...