सहारनपुर, मार्च 30 -- देवबंद। देवबंद-मुजफ्फरनगर स्टेट हाइवे स्थित एक होटल पर कर्मचारी ने कमरा लेने आए युवकों से आईडी मांगी तो युवकों ने होटल में तोड़फोड़ कर मारपीट कर दी। आरोप है कि युवकों ने गेट पर फायरिंग कर शीशा भी तोड़ दिया। घटना की जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे खंगाले। होटल मालिक ने अज्ञात युवकों के खिलाफ तहरीर दी है। स्टेट हाइवे स्थित मंडी समिति के पास एक होटल में देर रात कुछ युवक किराए पर कमरा लेने पहुंचे। होटल के रिसेपशन पर मौजूद होटल कर्मी ने जब उनसे पहचान पत्र मांगा तो युवक बिफर गए। उन्होंने निकट गांव की धमकी देते हुए उसके अभद्रता करते हुए होटल में तोड़फोड़ कर दी। काउंटर पर रखा लैपटाप जमीन पर फेंक दिया। युवकों द्वारा होटल में फायरिंग किए जाने से दहशत में आए होटलकर्मियों ने कमरों में छिपकर जान बचाई। आरोपियों ...