कानपुर, दिसम्बर 13 -- कानपुर। मोतीझील लॉन में आयोजित तीन दिवसीय आइडिया-25 (आर्किटेक्चर, डिजाइन और टेक्नोलॉजी एक्सपो) के दूसरे दिन शनिवार को अलग अंदाज में दिखा। प्रदेशभर से आए आर्किटेक्ट्स की आम सभा का आयोजन किया गया। कई महत्वपूर्ण प्रस्ताव पारित किए गए। गृह निर्माण या नवीनीकरण की योजना बना रहे लोगों ने बड़ी संख्या में पहुंचकर ग्रीन होम ब्लूप्रिंट, डिजाइनिंग एडवाइस और मटीरियल सिलेक्शन की जानकारी हासिल की। अनिल वर्मा, धीरेन्द्र के. मिश्रा, अरुण सचान, संदीप विश्नोई, अब्दुल रऊफ, हरीश सिंघल, कपिल अग्रवाल, गौरव चन्द्र, प्रशून जलोटा मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.