बागपत, मार्च 5 -- बागपत। सिखैड़ा गांव में स्थित कन्या जूनियर हाईस्कूल की दो छात्राओं का इंस्पायर अवार्ड योजना के तहत उनके आइडिया का चयन होने पर स्वागत किया गया। विज्ञान शिक्षक डॉ. पदम सिंह ने बताया कि कक्षा आठवीं की छात्रा शहनाज और निशा द्वारा उद्योगों में श्रमिकों की सुरक्षा को लेकर आईडिया दिया था। उनका आईडिया को सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय भारत सरकार द्वारा चयन कर लिया गया है। केंद्र सरकार की ओर से 10-10 हजार रुपये प्रोजेक्ट तैयार करने के लिए दिए जाएंगे। जिला स्तर पर होने वाली प्रदर्शनी में उनका प्रोजेक्ट के साथ प्रतिभाग किया जाएगा। उनके द्वारा फैक्ट्री में मजदूरों की सुरक्षा जैसे चोट लगने और आग की घटना होने पर कैसे सुरक्षा की जा सकती है, इसका आइडिया तैयार किया था। दोनों छात्राओं के अभिभावकों को भी सम्मानित किया गया। उन्होंने बताया कि प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.