कन्नौज, जनवरी 2 -- कन्नौज। राष्ट्रीय शिक्षा नीति के तहत आयोजित आइडियाथॉन में परिषदीय, अशासकीय सहायता प्राप्त, राजकीय, माध्यमिक मान्यता प्राप्त विद्यालयों एवं कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों के कक्षा 6 से 12 तक के विद्यार्थियों ने वर्चुअल मोड में सहभागिता की। इसमें जिले से कुल 396 विद्यालयों द्वारा 880 नवाचार आइडिया सब्मिट किए गए। जिसमें जिले के छह बच्चों का चयन हुआ। जिलाधिकारी द्वारा नामित निर्णायक समिति में डायट प्रवक्ता अनुज कुमार, जिला विज्ञान क्लब समन्वयक बृजेंद्र कमल, आशुतोष दुबे, किरण कुमारी, डॉ. हरिराम यादव सहित जिला उद्योग केंद्र के उपयुक्त उद्योग अधिकारी शामिल रहे। जिला विद्यालय निरीक्षक पप्पू सरोज के पर्यवेक्षण में मूल्यांकन किया गया। प्रोटोटाइप श्रेणी में जूनियर हाई स्कूल सरायबारामऊ गुगरापुर ने प्रथम, उच्च प्राथमिक विद्यालय चच...