आरा, मार्च 22 -- आरा। आइडियल पत्रकार संगठन को सशक्त करने के उद्देश्य से आरा में पत्रकारों का सम्मेलन व सम्मान कार्यक्रम आयोजित हुआ। इस कार्यक्रम में 100 से अधिक पत्रकारों ने भाग लिया। राष्ट्रीय अध्यक्ष अजय मिश्रा ने पत्रकारों को पत्रकारिता का मंत्र देते हुए कहा कि संगठन सभी पत्रकारों के साथ खड़ा रहेगा। मुख्य अतिथि जगदीशपुर विधायक सह बिहार के पूर्व कैबिनेट मंत्री श्रीभगवान सिंह कुशवाहा रहे । विशेष सचिव ध्यानचंद यादव ने बताया कि आइडियल पत्रकार संगठन की ओर से पत्रकार साथियों के भविष्य को सुदृढ़ बनाने के लिए कई योजनाएं भी आने वाली है। राष्ट्रीय सचिव जमुना चव्हाण,‌ दिनेश तिवारी, लक्ष्मण सूर्यवंशी एवं अध्यक्ष छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष श्रवण यदु, छत्तीसगढ़ सलाहकार शशांक खरे, विशेष सचिव ध्यानचंद यादव, राष्ट्रीय लीगल एडवाइजर पंकज तिवारी, पुणे जिलाध...