उन्नाव, जनवरी 28 -- उन्नाव। जिला क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से आयोजित अंडर-16 लीग का तीसरा मैच आइडियल क्लब व अगस्त क्लब के बीच खेला गया। जिमसें अगस्त क्लब ने मैच जीत लिया। मध्य स्टेडियम शुक्लागंज में टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करने उतरी अगस्त क्लब की टीम ने निर्धारित 30 ओवर में सात विकेट खोकर 194 रन बनाएं। लक्ष्य का पीछा करने उतरी आइडियल क्लब की टीम 24 ओवरों मे मात्र 139 रनों पर आल आउट हो गई और अगस्त क्लब ने मैच जीत लिया। इस मौके पर संजीव गुप्ता राजा, सुभाष चंद्र गुप्ता, ओम मिश्रा, अजय त्रिवेदी, सचिन तिवारी, प्रदीप शुक्ला आदि लोग उपस्थित रहे। जिला क्रिकेट एसोसिएशन के महामंत्री पी के मिश्रा ने ब बताया कि प्रतियोगिता का चौथा मैच बुधवार को बैंकर्स इलेवन व कल्याणी क्रिकेटर्स के मध्य सप्रू क्रिकेट स्टेडियम शुक्लागंज में खेला जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.