बोकारो, अप्रैल 19 -- चास प्रतिनिधि। चास आईटीआई मोड़ फोरलेन में जिला प्रशासन की लगे बोर्ड होते हुए भी सरकारी जमीनों पर निर्माण कार्य जारी है। अंचल के नारायणपुर मौजा सहित अन्य प्लाट में प्रशासन की ओर से रोक को लेकर बोर्ड लगाया गया था। जिसमें संबंधित जमीन पर निर्माण कार्य करने पर कानूनी कार्रवाई करने की चेतावनी दिया गया था। बावजूद अमृत पार्क से आगे फोरलेन के दोनों ओर जमीनों का घेराबंदी व निर्माण कार्य का मामला लगातार प्रकाश में आता रहा है। मामलें में चास सीओ सेवा राम साहू की महाअभियान शुरू करने का निर्देश सभी हल्का राजस्व उप निरीक्षकों को दिया गया है। इसमें अंचल क्षेत्र के सभी हल्का में सरकारी जमीन, गरगा नदी को अतिक्रमण मुक्त करने को लेकर महाअभियान शुरू करने की बात कही। सीओ ने बताया कि हल्कावार जांच टीम का जल्द गठन किया जाएगा। सीओ की सख्ती से...