कौशाम्बी, अप्रैल 8 -- मंझनपुर। कौशाम्बी पुलिस को एक बार फिर बड़ी कामयाबी हासिल हुई है। आईजीआरएस में दर्ज होने वाली शिकायतों में जिले के 12 थानों ने अव्वल स्थान हासिल कर जिले का नाम रोशन किया है।एसपी सत्यनारायण प्रजापत ने बताया की जिले की पुलिस लगातार बेहतर प्रदर्शन कर रही है। शिकायत के निस्तारण में थाना पुलिस ने गुणवत्ता पूर्ण कार्य किया। शिकायतकर्ता निस्तारण से संतुष्ट रहे। शासन स्तर से इसका फीडबैक भी लिया गया जिसमे पुलिस की कार्रवाई संतोषजनक रही। इसी का परिणाम रहा की जिले को प्रदेश में प्रथम स्थान मिला। इतना ही नहीं जिले के 12 थानों को भी प्रथम स्थान मिला है। एसपी ने इस रिपोर्ट पर संतुष्टि जाहिर करते हुए कहां की अभी और बेहतर सुधार किए जाएंगे। जिले को आदर्श जिले को दर्जा दिलाने का प्रयास किया जायेगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटी...