देहरादून, अगस्त 25 -- मसूरी। संवाददाता  सेंट जॉर्ज कॉलेज मसूरी में गत वर्षों की भांति इमेज माइंड कंपनी की तरफ से आइक्रियाज स्टूडेंट क्रिएटिव एक्सपो 2026 का आयोजन किया गया। इस बार के कार्यक्रम की थीम मैटामोर्फिसिस थी, जिसमें छात्रों की वर्ष भर की रचनात्मक गतिविधियों की प्रदर्शनी लगाई गई।कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि मोरेवियन स्कूल के डायरेक्टर थेसपाल कुंदन व विशिष्ट अतिथि मोरेवियन स्कूल की प्रशासनिक निदेशक सूजन कुंदन, प्रधानाचार्य ब्रदर जेयसीलन, सुपीरियर ब्रदर ब्रिटो, उप-प्रधानाचार्य ब्रदर सिल्वेनुस ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। जूनियर छात्रों में फैशन शो में रैंप पर जलवे बिखरे। इस दौरान कंपनी के रीजनल को-आर्डिनेटर वसंतन, को-आर्डिनेटर गणेशी, करन, आयुष, अलकालिक आदि मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वा...