वाराणसी, अप्रैल 6 -- वाराणसी। संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय के छात्रों ने 'भारतीय ज्ञान परंपरा (आईकेएस) ओलंपियाड 2025' में स्वर्ण पदक प्राप्त किया है। विश्वविद्यालय के आईकेएस केंद्र के छात्र अखिलेश कुमार मिश्र, नन्दिनी साहू और अमन पटेल ने इस ओलंपियाड में स्वर्ण पदक जीता। प्रतियोगिता में देशभर के प्रतिष्ठित विश्वविद्यालयों एवं संस्थानों के प्रतिभागियों के बीच कड़ी प्रतिस्पर्धा रही। कुलपति प्रो. बिहारी लाल शर्मा ने इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि भारतीय ज्ञान परम्परा हमारी सांस्कृतिक आत्मा का आधार है। विद्यार्थियों की यह सफलता इस बात का प्रमाण है कि युवा पीढ़ी अपनी जड़ों से जुड़कर वैश्विक स्तर पर उत्कृष्टता स्थापित कर रही है। आईकेएस केन्द्र के समन्वयक प्रो. दिनेश कुमार गर्ग, प्रधान गवेषक डॉ. ज्ञानेन्द्र सापकोटा, सह-गवेषक ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.