रांची, जुलाई 27 -- रांची, विशेष संवाददाता। रांची विश्वविद्यालय के इंस्टीट्यूट ऑफ लीगल स्टडीज (आईएलएस) के निदेशक और एमबीए पाठ्यक्रम में सहायक प्राध्यापक की नियुक्ति के लिए सोमवार को साक्षात्कार संपन्न हुआ। बेसिक साइंस बिल्डिंग परिसर के कांफ्रेंस हॉल में संपन्न हुए इस साक्षात्कार में आइएलएस निदेशक के लिए 3 अभ्यर्थी शामिल हुए। इनमें एक ऑनलाइन शामिल हुए। वहीं, एमबीए में सहायक प्राध्यापक के लिए आवेदनों की स्क्रूटनी के बाद 46 योग्य अभ्यर्थियों को साक्षात्कार में बुलाया गया था, जिसमें से 40 अभ्यर्थी शामिल हुए। साक्षात्कार के लिए चयन समिति की अध्यक्षता कुलपति प्रो सरोज शर्मा ने की, जिनमें बाह्य विषय विशेषज्ञ भी शामिल थे। यह भी पढ़ें- ईएलएल की बची सीटों पर नामांकन का अवसर इस दौरान डीएसडब्ल्यू डॉ सुदेश साहु, रजिस्ट्रार डॉ राजकुमार शर्मा, डीन कॉमर्स...