बोकारो, मई 6 -- प्रखंड के ससबेड़ा पूर्वी के पूर्व मुखिया सत्यदेव तिवारी ऊर्फ झबलू तिवारी के पिता मजदूर नेता देवेंद्र तिवारी (90 वर्ष) का नई दिल्ली के एक अस्पताल में इलाज के दौरान निधन हो गया। मंगलवार को वाराणसी में उनका अंतिम संस्कार किया गया। स्व तिवारी क्षेत्र के एक सम्मानित एवं प्रतिष्ठित व्यक्तित्व थे। अपने जीवन को संघर्ष, मेहनत और सिद्धांतों के साथ जिया। आइइएल गोमिया में वर्ष 1961 में अपनी सेवा प्रारंभ की थी तथा 1995 में सेवानिवृत्त हुए। अपने लंबे सेवाकाल के दौरान वे आइइएल मजदूर यूनियन के एक प्रभावशाली नेता रहे और श्रमिकों के अधिकारों के लिए निरंतर संघर्ष करते रहे। यह भी पढ़ें- कवि के पिता के निधन पर जताया शोक जीवन के अंतिम महीनों में वे अपने सबसे छोटे पुत्र विजय शंकर के साथ दिल्ली में चिकित्सा उपचार ले रहे थे, जो प्रधानमंत्री की विश...