आगरा, फरवरी 18 -- आंसुओं का सैलाब, दर्द भरे गाने और 'मौत' की लाइव स्ट्रीमिंग-आगरा के एक युवक ने अपनी रूठी हुई प्रेमिका को वापस पाने के लिए सोशल मीडिया पर किसी थ्रिलर फिल्म जैसी पटकथा रच डाली। कैमरे के सामने उसका अभिनय इतना सजीव था कि देखने वाले को लगे कि जिंदगी की डोर अब बस टूटने ही वाली है। मकसद था अपनी महिला मित्र को इमोशनली ब्लैकमेल करना और उसे अपनी जिंदगी में वापस लाना। लेकिन यह 'इमोशनल ड्रामा' ज्यादा देर नहीं चल सका। जैसे ही सुसाइड का यह फर्जी वीडियो अपलोड हुआ, सिस्टम अलर्ट हो गया और इससे पहले कि उसकी प्रेमिका का दिल पिघलता, आगरा पुलिस उसके दरवाजे पर दस्तक दे चुकी थी। मौत का यह मंचन प्यार की पटकथा तो नहीं बदल सका, उल्टा युवक खुद पुलिसिया जांच के घेरे में आ गया।शायरी, आंसू और 36 गोलियों का 'फर्जी' खेल थाना एत्माद्दौला के अब्बास नगर मे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.