मेरठ, मई 25 -- संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) के चेयरमैन डॉ. अजय कुमार ने कहा कि इस बार सिविल सर्विसेज (प्रारंभिक) परीक्षा को लेकर एक नई व्यवस्था की है। इसके तहत आयोग एक सप्ताह के भीतर आधिकारिक उत्तर कुंजी (आंसर शीट) जारी कर देगा। पोर्टल पर उसे अपलोड कर दिया जाएगा। कोई अभ्यर्थी चाहे तो अपना सुझाव या अपत्ति दर्ज करा सकता है। रविवार को यूपीएससी चेयरमैन डॉ. अजय कुमार ने मेरठ में बनाए गए पीएमश्री केंद्रीय विद्यालय डोगरा लाइंस सहित विभिन्न केंद्रों का जायजा लिया। मीडिया से बातचीत में उन्होंने लाखों अभ्यर्थियों के लिए एक बड़ी और राहत भरी खबर की जानकारी दी। परीक्षा प्रणाली में ऐतिहासिक बदलाव के बारे में बताया। अब आयोग सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा के बाद मात्र एक सप्ताह के भीतर आधिकारिक उत्तर कुंजी (आंसर शीट) जारी कर देगा। अभ्यर्थी पोर्टल के माध्यम...