रुद्रपुर, अप्रैल 5 -- रुद्रपुर, संवाददाता। शहर का मौसम रविवार को सुहावना बना रहा और दिनभर आंशिक बादल छाए रहे। अधिकतम तापमान 30.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान 17.6 डिग्री सेल्सियस रहा। इससे लोगों को हल्की ठंडक का अहसास हुआ। सुबह के समय आर्द्रता 85 प्रतिशत दर्ज की गई। इससे वातावरण में नमी अधिक रही, जबकि दोपहर में यह घटकर 36 प्रतिशत रह गई। हवा की गति 5.5 किलोमीटर प्रति घंटा रही और दिशा दक्षिण-पश्चिम रही। इससे मौसम में हल्की ठंडक बनी रही। मौसम विभाग के मौसम विज्ञानिक अजित सिंह नैन के अनुसार आसमान दिनभर आंशिक रूप से बादलों से घिरा रहा। हालांकि बीते 24 घंटों में बारिश नहीं हुई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.