रुद्रपुर, मार्च 30 -- रुद्रपुर, संवाददाता। सोमवार को शहर में आंशिक बादल छाए रहे, वहीं दिन के समय गर्माहट में बढ़ोतरी दर्ज की गई। अधिकतम तापमान 34.0 डिग्री और न्यूनतम तापमान 18.9 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। मौसम वैज्ञानिक डॉ.अजीत सिंह नैन के अनुसार, सुबह के समय वातावरण में नमी 84 प्रतिशत रहने से हल्की उमस महसूस की गई, जबकि दोपहर बाद आर्द्रता घटकर 36 प्रतिशत रह गई। इससे मौसम अपेक्षाकृत सामान्य बना रहा। दिनभर पश्चिम दिशा से लगभग 3.0 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से धीमी हवा चलती रही। आंशिक बादल छाए रहने के बावजूद वर्षा नहीं हुई। पिछले 24 घंटों में बारिश का आंकड़ा शून्य मिलीमीटर रहा, जिससे मौसम शुष्क बना रहा। सुबह और शाम का मौसम अपेक्षाकृत सुहावना रहा, जबकि दोपहर में गर्मी का असर अधिक महसूस किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एच...