रुद्रपुर, मार्च 27 -- रुद्रपुर। शहर का मौसम शुक्रवार को सामान्य और आंशिक बादलों के बीच खुशनुमा बना रहा। अधिकतम तापमान 31.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान 15.8 डिग्री सेल्सियस रहा। सुबह के समय वातावरण में नमी का स्तर 79 प्रतिशत तक पहुंच गया। इससे हल्की ठंडक का एहसास हुआ। वहीं दोपहर होते-होते आर्द्रता घटकर 35 प्रतिशत रह गई। इससे मौसम अपेक्षाकृत शुष्क महसूस हुआ। दिनभर आसमान में आंशिक बादल छाए रहे, लेकिन बारिश नहीं हुई और पिछले 24 घंटों में वर्षा शून्य मिलीमीटर दर्ज की गई। पश्चिम दिशा से करीब 5.5 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल रही हवा ने तापमान को संतुलित बनाए रखा। दिनभर करीब 12 घंटे के समय में लगभग 6 घंटे धूप खिली रही,। इससे मौसम न ज्यादा गर्म और न ही ठंडा रहा। मौसम विज्ञानिक अजीत सिंह नैन के अनुसार, फिलहाल मौसम में ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.