भागलपुर, फरवरी 23 -- भागलपुर, वरीय संवाददाता रविवार को आंशिक रूप से बादल छाए तो सूरज की धूप की चमक फीकी पड़ गई। इस आंशिक बदरी के कारण दिन संग रात के तापमान में गिरावट आ गई। रात का मौसम जहां सामान्य रहा तो वहीं अलसुबह से लेकर सूरज उगने से पहले तक लोगों को हल्की ठंड का एहसास हुआ है। भारतीय मौसम विभाग के अनुमानों की माने तो जहां रविवार की तरह ही सोमवार को भी मौसम रहेगा। वहीं मंगलवार से धीरे-धीरे दिन-रात के तापमान में बढ़ोतरी होने लगेगी। बीते 24 घंटे के दौरान जहां दिन का पारा 0.4 डिग्री सेल्सियस कम हो गया तो वहीं रात का पारा 0.9 डिग्री सेल्सियस तक नीचे आ गया। रविवार को अधिकतम तापमान 29.1 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 15.2 डिग्री सेल्सियस रहा, जो कि सामान्य तापमान से क्रमश: 1.0 डिग्री सेल्सियस व 3.5 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। बीएयू सबौर के म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.