भागलपुर, फरवरी 19 -- भागलपुर, वरीय संवाददाता। चमक रहे सूरज को गुरुवार को आसमान में छाए आंशिक बादल रह-रहकर अपनी आगोश में लेते रहे। बादलों की ओट से सूरज की हो रही लुकाछिपी से गुरुवार का पूरा दिन धूप-छांव के बीच गुजरा। मौसम में आए इस बदलाव का असर गुरुवार को अधिकतम तापमान पर पड़ा। न केवल दिन का पारा गिरा, बल्कि करीब एक सप्ताह बाद पहली बार दिन में लोगों को धूप चुभी नहीं। भारतीय मौसम विभाग के अनुमानों की माने तो शुक्रवार को भी आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे तो पूरा दिन धूप-छांव के बीच गुजरेगा। हालांकि दिन एवं रात के तापमान में कोई खास परिवर्तन नहीं होगा। बीते 24 घंटे के मौसम की बात करें तो इस दौरान जहां दिन का पारा 0.9 डिग्री सेल्सियस नीचे आ गया तो वहीं रात का पारा 0.6 डिग्री सेल्सियस चढ़ गया। गुरुवार को अधिकतम तापमान 29.1 डिग्री सेल्सियस व न्यून...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.