भागलपुर, मार्च 11 -- भागलपुर, वरीय संवाददाता। बीते दो दिनों से आंशिक बदरी के बीच उमस व हल्की गर्मी लोगों के पसीने छुड़ा रही है। आर्द्रता का स्तर 63 प्रतिशत से लेकर 85 प्रतिशत के बीच बना हुआ है। दिन का पारा 32.0 डिग्री सेल्सियस के पार तो रात का पारा भी 22.0 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच चुका है। भारतीय मौसम विभाग के अनुमानों की माने तो दक्षिण झारखंड एवं उसके आसपास के क्षेत्रों में बुधवार एवं गुरुवार को आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। वहीं बुधवार को मेघगर्जन के बीच जिले में हल्की बारिश का अनुमान है।दिन का पारा 0.4 डिसे तो रात का पारा 0.5 डिसे चढ़ाबीते 24 घंटे के मौसम की बात करें तो इस दौरान दिन का पारा 0.4 डिग्री सेल्सियस तो रात का पारा 0.5 डिग्री सेल्सियस चढ़ा। मंगलवार को अधिकतम तापमान 32.5 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 22.0 डिग्री सेल्सियस रह...