नई दिल्ली, जून 1 -- नई दिल्ली। विशेष संवाददाता सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को कहा कि अदालत के आंशिक कार्य दिवसों में वरिष्ठ अधिवक्ताओं को किसी भी मामले में पेश होने की अनुमति नहीं देगा। शीर्ष अदालत में 12 जुलाई तक आंशिक कार्य दिवस रहेगा और इस दौरान उन मामलों की सुनवाई होगी, जिसमें तत्काल आदेश पारित करने की जरूरत होगी।

वरिष्ठ अधिवक्ताओं की अनुमति नहीं जस्टिस विक्रम नाथ और पीबी वराले की पीठ ने साफ कहा कि 'अदालत के आंशिक कार्य दिवसों में वरिष्ठ अधिवक्ताओं को न तो मामलों को तत्काल सुनवाई के लिए सूचीबद्ध कराने के लिए उल्लेख करने देगा और न ही पहले से सूचीबद्ध मामलों में पेश होने की अनुमति देगा।' पीठ ने यह टिप्पणी तब की, जब एक वरिष्ठ अधिवक्ता तत्काल सुनवाई के लिए सूचीबद्ध करने की मांग को लेकर मामले का उल्लेख करने का प्रयास किया। इस पर जस्टिस नाथ ने...