आंशिक कार्य दिवसों में वरिष्ठ वकील बहस नहीं कर सकेंगे : सुप्रीम कोर्ट
नई दिल्ली, जून 1 -- सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को कहा कि अदालत के आंशिक कार्य दिवसों में वरिष्ठ अधिवक्ताओं को किसी भी मामले में पेश होने की अनुमति नहीं होगी। शीर्ष अदालत में 12 जुलाई तक आंशिक कार्य दिवस रहेगा और इस दौरान उन मामलों की सुनवाई होगी, जिसमें तत्काल आदेश पारित करने की जरूरत होगी। जस्टिस विक्रम नाथ और पी.बी. वराले की पीठ ने यह टिप्पणी तब की, जब एक वरिष्ठ अधिवक्ता तत्काल सुनवाई के लिए सूचीबद्ध करने की मांग को लेकर मामले का उल्लेख करने का प्रयास किया। इस पर जस्टिस नाथ ने कहा कि वह आंशिक कार्य दिवसों के दौरान अपनी पीठ के समक्ष सूचीबद्ध मामलों में वरिष्ठ अधिवक्ताओं को न तो मामले का उल्लेख करने देंगे और न ही पहले से सूचीबद्ध मामलों में पेश होने की इजाजत देंगे। यह भी पढ़ें- आंशिक कार्य दिवसों में सुप्रीम कोर्ट में वरिष्ठ वकीलों को बहस कर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.