बरेली, फरवरी 4 -- समाजवादी पार्टी के आंवला से सांसद नीरज मौर्य ने लोकसभा में पेंशन योजनाओं में कथित फर्जीवाड़े का मुद्दा उठाते हुए बरेली क्षेत्र में करीब 1.23 करोड़ रुपये के घपले का आरोप लगाया। सरकार के लिखित उत्तर में कहा कि विधवा पेंशन योजना के तहत 51 फर्जी मामले पकड़े गए हैं, जिनमें 18.02 लाख रुपये की पेंशन राशि वितरित हुई। इन मामलों में पेंशन रोक दी गई है और वसूली की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। सांसद नीरज मौर्य ने सरकार से पूछा कि क्या बरेली व आंवला क्षेत्र में फर्जी मृत्यु प्रमाण पत्र बनाकर जीवित लोगों को मृत दिखाकर विधवा और वृद्धावस्था पेंशन की धनराशि निकाले जाने की जानकारी है। सांसद ने यह भी पूछा कि देशभर में ऐसे कितने मामले सामने आए हैं और भविष्य में इस प्रकार की धोखाधड़ी रोकने के लिए क्या ठोस कदम उठाए जा रहे हैं। केंद्र सरकार की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.