आंवला सम्पूर्ण समाधान दिवस में 67 शिकायतें दर्ज
बरेली, जून 21 -- तहसील सभागार में हुए संपूर्ण समाधान दिवस में दर्ज हुईं 67 शिकायतों में से मौके पर केवल आठ का निस्तारण हुआ। गैर हाजिर अफसरों का स्पष्टीकरण तलब किया गया है। एडीएम ई पूर्णिमा सिंह की अध्यक्षता में हुए दिवस में सर्वाधिक 26 मामले राजस्व, पुलिस से 22, विकास विभाग से 12, समाज कल्याण से दो, शिक्षा से एक और अन्य विभागों से पांच शिकायतें प्राप्त हुईं। इस मौके पर अनुपस्थित रहने वाले अधिकारियों को एडीएम प्रशासन ने निर्देश देते हुए स्पष्टीकरण मांगा है। सभी को तीन दिन के अंदर जवाब देना होगा। एसडीएम विदुषी सिंह, तहसीलदार बृजेश कुमार वर्मा, क्षेत्राधिकारी नितिन कुमार, नायब तहसीलदार रजनीश सक्सेना आदि दिवस में मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- आंवला सम्पूर्ण समाधान दिवस में 67 शिकायतें दर्ज अपर जिलाधिकारी प्रशासन और एसडीएम ने गांव तिगरा खानपुर में प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.