बरेली, अगस्त 14 -- बुधवार को आंवला नगर व सिरौली कस्बे में किसानों ने ट्रैक्टरों से तिरंगा यात्रा निकाली। इस दौरान बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। नगर में भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) के कार्यकर्ताओं ने रोडवेज बस स्टैंड से तिरंगा यात्रा को शुरू किया, तहसील अध्यक्ष महाराज सिंह के द्वारा हरी झंडी दिखाई गई। दर्जनों ट्रैक्टरों के साथ तिरंगा यात्रा सरगम टॉकीज, तहसील चौराहा, स्टेशन तिराहे से होते हुए मंडी समिति तक पहुंची। मंडी समिति से वापस होकर तहसील परिसर में पहुंचकर तिरंगा यात्रा समापन हुई। इसके बाद किसानों ने अपनी समस्याओं को लेकर राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन एसडीएम आंवला विदुषी सिंह को सौंपा। इसके बाद खिचड़ी सहभोज कार्यक्रम किया गया। तिरंगा यात्रा में भारी संख्या में ट्रैक्टर, मोटरसाइकिल, चार पहिया वाहन आदि शामिल हुए। तहसील अध्यक्ष ने बताया कि तिरं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.