बरेली, मई 24 -- भमोरा। शनिवार सुबह भमोरा-आंवला रोड पर मकरंदपुर रेलवे फाटक पास कार-टैंकर में आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में कार क्षतिग्रस्त हो गई। टैंकर के पिछले पहिये निकलने से टैंकर गड्ढे में जा गिरा। इससे आवागमन बाधित हो गया, पुलिस ने सड़क से टैंकर के पहियों को हटवा कर यातायात सामान्य कराया।कार चालक मुनीश कुमार निवासी बरेली ने बताया कि वह कार से बुआ के घर आंवला गया था। शनिवार सुबह बुआ के घर से लौटकर आ रहा था। तभी रास्ते में पुलिया के पास भमोरा से आंवला जा रहे टैंकर ने उसकी कार में टक्कर मार दी। हादसे में टैंकर के पिछले पहिये निकल कर सड़क पर रह गए और टैंकर का पिछला हिस्सा सड़क किनारे गड्ढे में चला गया। हादसे में कार और टैंकर चालक बाल-बाल बच गए। सड़क पर टैंकर के पहिये आने से यातायात बाधित होने लगा। उप निरीक्षक कुसुम पाल सिंह, पीयूष यादव ने...