आंवला में स्मार्ट मीटर पर लगी रोक, ऊर्जा मंत्री का जताया आभार
बरेली, जून 13 -- आंवला। नगर पालिका परिषद की जनता को बिजली मीटरों के मामले में एक बड़ी राहत मिली है। नगर में स्मार्ट मीटर लगाए जाने पर फिलहाल ऊर्जा मंत्री ने रोक लगा दी गई है। यह निर्णय पालिका अध्यक्ष द्वारा जनता की मांग पर उत्तर प्रदेश सरकार के ऊर्जा मंत्री को भेजे गए पत्र के बाद लिया गया है।चेयरमैन ने नगर की जनता की ओर से बीती 8 अप्रैल को उत्तर प्रदेश सरकार के ऊर्जा मंत्री को एक पत्र प्रेषित किया था। इसमें स्मार्ट मीटरों को हटाकर पोस्टपेड मीटर ही लगाने की मांग की गई थी। इसको संज्ञान लेते हुए ऊर्जा मंत्री ने पत्र के माध्यम से पालिका अध्यक्ष को सूचित किया है कि नगर में स्मार्ट मीटर लगाने की प्रक्रिया पर रोक लगा दी गई है। अध्यक्ष नगर पालिका परिषद सय्यद आबिद अली ने पत्र के माध्यम से ऊर्जा मंत्री का आभार जताया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.