बरेली, जून 7 -- आंवला।नगर के एक शादी हॉल में तीन जून को एक शादी समारोह के दौरान मामूली बात पर दो पक्षों में विवाद के दौरान अफरा-तफरी मच गई। कुछ लोगों ने बारातियों पर लाठी-डंडों और लोहे की रॉड से पीटा, जिसमें छह से अधिक बाराती घायल हो गए।​ ग्राम मनौना के समशुन ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि वह अपने चचेरे भाई उमर की बारात में आए थे। बारात में लड़की पक्ष के कुछ लोग आपस में गाली-गलौज कर रहे थे। बारातियों ने जब बीच-बचाव का प्रयास किया तो फुन्दननगर निवासी अनीश, आरिफ, शाजिद और माजिद भड़क गए। आरोप है कि इन लोगों ने लाठी-डंडों व लोहे की रॉड से बारातियों को दौड़ाकर पीटा। यह भी पढ़ें- आंवला में बारातियों को पीटकर घायल किए जाने की रिपोर्ट दर्ज इस हमले में मुजाहिद, वसीम, मोनिश, अब्दुल्लाह, तबरेज और इरशाद के सिर व शरीर पर गंभीर चोटें आई हैं, कई लोग मौक...