बरेली, अप्रैल 20 -- आंवला।नगर में भगवान परशुराम के जन्मोत्सव के धूमधाम से भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा का जगह-जगह लोगों ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया।शोभायात्रा पुरैना मंदिर से आरंभ हुआ, यहां से महाराणा प्रताप चौक, पुरैना, फूटा दरवाजा, गंज त्रिपोलिया, भूमि विकास बैंक, रामलीला गेट, पक्का कटरा और महाराजपुरम होते हुए सोसायटी रोड पर सम्पन्न हुई।शोभायात्रा का पुरैना स्थित महाराणा प्रताप चौक पर राजकुमार सिंह, नवीन सिंह, जयगोविंद सिंह, सुदेश सिंह उर्फ भूरे, टेडेश्वर मंदिर के समीप लव शर्मा, चाचा नेहरू इंटर कॉलेज चौराहे पर कैबिनेट मंत्री धर्मपाल सिंह, संजीव सक्सेना, अनमोल गुप्ता, रजत राज प्रेमी और मनोज मौर्य ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। यह भी पढ़ें- भगवान परशुराम की जयंती पर धूमधाम से निकली शोभायात्रा यात्रा में पूर्व विधायक आरके शर्मा,...