बरेली, मार्च 25 -- आंवला, संवाददाता। जनगणना 2027 को लेकर मंगलवार को तहसील सभागार में फील्ड ट्रेनरों को प्रशिक्षण दिया गया। इसमें एक माह से मकानों की गिनती और सूचीबद्ध करने का कार्य शुरू होगा।जनगणना नोडल अधिकारी उपहार मिश्रा, तहसीलदार बृजेश कुमार वर्मा ने फील्ड ट्रेनरों को प्रशिक्षण देते हुए बताया कि जनगणना के प्रथम चरण में एक मई से मकानों की गिनती और सूचीकरण का कार्य शुरू किया जाएगा। दो चरणों में जनगणना पूरी होगी। पहले चरण में मकानों की नम्बरिंग और सूचीकरण किया जाएगा, जबकि दूसरे में जनसंख्या की वास्तविक गणना होगी। नोडल अधिकारी उपहार मिश्रा ने जनगणना को राष्ट्र निर्माण में एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी बताया। बताया कि जनगणना पूरी तरह डिजिटल होगी। स्व-गणना पोर्टल पर जाकर नागरिक स्वयं पोर्टल पर जाकर अपनी जानकारी भर सकेंगे। गणना अधिकारी घर पहुं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.