बरेली, मार्च 16 -- आंवला। आंवला बार एसोसिएशन पदाधिकारियों के चुनाव का कार्यक्रम घोषित कर दिया गया है। इसमें मतदान 15 अप्रैल को होगा। मुख्य चुनाव अधिकारी इंद्रपाल सिंह ने बताया है कि मतदाता सूची का प्रकाशन 23 मार्च, मतदाता सूची पर आपत्ति 24 मार्च, अंतिम मतदाता सूची प्रकाशन 25 मार्च, नामांकन 26 और 27 मार्च, नामांकन पत्रों की जांच और नाम वापसी 30 मार्च, प्रत्याशियों की सूची का प्रकाशन एक अप्रैल, निर्वाचन 15 अप्रैल को तथा इसी तिथि में मतगणना और परिणाम घोषणा किए जाएंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...