बरेली, मार्च 6 -- आंवला थाने की पुलिस ने होली का पर्व बेहद खास और भावनात्मक तरीके से मनाया। गुरुवार को पुलिस की होली पर कोतवाल कुंवर बहादुर सिंह और उनके स्टाफ ने वृद्धाश्रम के बुजुर्गों और मानसिक मंदित आश्रय गृह के मूकबधिर बच्चों के साथ होली की खुशियां बांटीं। गुरुवार को थाना प्रभारी के नेतृत्व में पुलिस की गाड़ियों से वृद्धाश्रम और आश्रयगृह के बुजुर्गों व मूकबधिरों को ससम्मान थाने लाया गया। पुलिसकर्मियों ने उन्हें गुलाल और रंग लगाकर होली की बधाई दी। उनके साथ बैठकर भोजन किया और उन्हें प्रसाद, फल, मिष्ठान व उपहार भेंट किए। इस दौरान एसडीएम विदुषी सिंह ने पुलिस के इस कदम की सराहना करते हुए कहा कि त्योहारों की असली खुशी मिल-जुलकर और समाज के अंतिम पायदान पर खड़े लोगों के साथ मनाने में ही है। प्रभारी निरीक्षक कुंवर बहादुर सिंह ने बताया कि पुल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.