बरेली, मार्च 16 -- आंवला। नगर के डॉ. राममनोहर लोहिया डिग्री कॉलेज में रोवर्स रेंजर्स का तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर शुरू हुआ। शिविर के पहले दिन प्राचार्य डॉ. महाराणा प्रताप ने कहा कि प्रशिक्षणार्थी सबसे पहले अनुशासन, आत्मसंयम और सेवा भाव ग्रहण करें। स्काउट गाइड के जनक लार्ड वेडेन पावेल के सिद्धांत पर चलें। इसमें जाति धर्म और संप्रदाय से ऊपर उठकर कार्य करना होगा। शिविर में चारित्रिक, बौद्धिक विकास,समाज सेवा एवं ईश्वर के प्रति कर्तव्य का बोध कराने वाला प्रशिक्षण है। शिविर का संचालन देवी शरण ने किया। इस दौरान डॉ. सौरभ कुमार, विश्राम सिंह, विपिन कुमार, विनोद कुमार, विशाल वेंशन तथा कमल आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...