बरेली, मार्च 28 -- आंवला। आंवला नगर और देहात क्षेत्र के पेट्रोल पम्पों पर अभी स्थिति सामान्य बनी हुई है, कुछ शर्तो के साथ सभी को पेट्रोल, डीजल मिल रहा है। आंवला नगर में आधा दर्जन से अधिक पेट्रोल पंप है, सभी पर स्थिति सामान्य बताई गई है। पंप संचालकों का कहना है कि अभी तो उनके पंपों पर पर्याप्त पेट्रोल और डीजल है। वह वाहनों को ही पेट्रोल डीजल दे रहे हैं, ड्रम आदि में तेल नहीं दे रहे।अलीगंज। क्षेत्र के पेट्रोल पंपों पर फिलहाल डीजल पेट्रोल की कोई किल्लत नहीं है। राजपुर कला के जय दुर्गा पेट्रोल पंप मालिक रमेश चंद गुप्ता ने बताया कि उनके यहां न तो रेट बड़े हैं और न हीं डीजल पेट्रोल की कोई कमी है, लेकिन कुछ वाहन चालक अपने वाहनों की टंकियां फुल करा रहे हैं। यदि कोई ड्रम या कैन लेकर आता है तो उसे डीजल पेट्रोल नहीं दिया जाता है। अलीगंज के नायरा पेट्...